फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती की मौत; अनाथ हुई डेढ़ साल की बेटी

Mon, 27 Apr 2026 08:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। सोमवार को पति को होमगार्ड की परीक्षा देनी थी।
विज्ञापन
दंपती की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होमगार्ड परीक्षा देने जाने से पहले पत्नी को उसके मायके छोड़ने जा रहे युवक की बाइक को रविवार रात भरथना-इटावा हाईवे पर सामने से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया है। भाग निकले कार सवारों का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा निवासी दीपक यादव (27) गुरुग्राम में एक पानी के प्लांट में नौकरी करते थे। होमगार्ड भर्ती के लिए उन्होंने आवेदन किया था। सोमवार को उनका पेपर आगरा में था। परीक्षा देने के लिए वह छुट्टी पर घर आए थे। रविवार रात पत्नी अनामिका (23) को लेकर वह शहर के चौगुर्जी स्थित उनके मायके छोड़ने के लिए जा रहे थे।

वहां से सोमवार सुबह आगरा निकलने की योजना थी। इटावा जाते समय रास्ते में भरथना सड़क पर पिलहा मंदिर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मां शीला देवी और भाई शिवम सहित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि कार मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

चार साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल की है बेटी
दीपक और अनामिका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक मासूम बेटी राधिका है जिसके सिर से अब माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। दीपक तीन भाइयों और तीन बहनों में से एक थे और वह गुड़गांव में निजी कार्य (प्राइवेट जॉब) कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें