फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिला जेल में आग लगने से जले उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। स्टेशन के पास स्थित जिला जेल में जेलर कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आनन-फानन में जेल अफसरों व कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। हालांकि दस्तावेज नहीं जलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिला जेल के मुख्य दरवाजे के पास जेल अधीक्षक व जेलर का कार्यालय है। शुक्रवार रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से जेलर सुशील वर्मा के कार्यालय में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पूर्व ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना से कार्यालय में लगे कंप्यूटर, एसी, बैटरी व यूपीएस जलकर नष्ट हो गए।
जेल अधीक्षक कुलदीप भदौरिया ने बताया कि जेल काफी पुरानी है वायरिंग भी पुरानी है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी इसमें ढाई से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग से अभिलेखों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें