फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओडब्ल्यू ने शुरू की बीआईसी घोटाले की जांच, 27 संपत्तियों को औने पौने दाम में बेचने का मामला

Mon, 21 Dec 2020 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी) की बेशकीमती संपत्तियां औने पौने दामों में बेचने के मामले की जांच ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले ही शासन ने ईओडब्ल्यू की कानपुर शाखा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


बीआईसी की दो हजार करोड़ की संपत्तियां 131 करोड़ में बेच दी गई थीं। हालांकि वर्तमान में इन संपत्तियों की कीमत चार हजार करोड़ के आसपास है। एसपी ईओडब्ल्यू बाबूराम ने बताया कि 2003 में बीआईसी की 27 संपत्तियां बेची गई थीं।

इसमें कई अधिकारियों और बिल्डरों के नाम सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक पूरा घोटाला करीब दो हजार करोड़ का हुआ था। घोटाले से एक हजार करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। एसपी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जानकारी जुटाई जा रही है। तमाम साक्ष्य और अहम दस्तावेज मिल गए हैं। इनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में घोटाले की राशि 4000 करोड़
17 साल पहले जब घोटाला हुआ, तब संपत्तियों की कीमत करीब दो हजार करोड़ थी। एसपी ने बताया कि वर्तमान में इन संपत्तियों की कीमत करीब चार हजार करोड़ रुपये है। फिलहाल जांच एजेंसियां तत्कालीन घोटाले की राशि का ही घोटाला मान रही हैं।

सीबीआई समेत अन्य विभागों से मांगे दस्तावेज
घोटाले की जांच सीबीआई भी कर रही है। कई बार सीबीआई ने शहर आकर दस्तावेज जुटाए हैं। पूछताछ भी की। सीबीआई के पास घोटाले संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी व दस्तावेज हैं। एसपी ने बताया कि सीबीआई से दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके अलावा सीवीसी, कैग आदि से भी दस्तावेज प्राप्त करने के लिए पत्र लिखा गया है।

फैक्ट फाइल
27 संपत्तियां बेची गई थीं 2004 में
02 हजार करोड़ थी तब कीमत
131 करोड़ में बेच दी गईं संपत्तियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें