फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुख्य मार्ग से ईओ ने हटवाया अतिक्रमण, दी हिदायत

Sat, 11 Oct 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर के मेनरोड किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार को चलाया गया। जिसमें आरएसजीयू इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के सामने से तो अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी देकर पालिका की टीम वापस हो गई।
विज्ञापन

पुखरायां में शुक्रवार सुबह ही ईओ अजय कुमार और अतिक्रमण प्रभारी अतुल पांडेय ने कर्मचारियों की टीम के साथ पहुंच कर दुकानदारों को हटवाना शुरू किया। इसके बाद मेन रोड पर भ्रमण कर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाए जाने की अपील करते हुए कार्रवाई किए जाने की चेतावनी देते रहे। साथ ही दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर चालान के साथ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। इधर शाम होते ही फिर से दुकानें लगती नजर आईं।
कस्बा के अनिल कुमार, प्रकाश कुमार, लवलेश तिवारी, संतोष सिंह यादव, ह्रदयपाल सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को होने के कारण प्रमुखता से कॉलेज के सामने से अतिक्रमण हटाया गया है। इसके बाद बाजार में चेतावनी की औपचारिकता पूरी की गई है। ईओ अजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने के लिए सख्त कार्रवाई कर सामान जप्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। यहां मनोज कुमार मिश्र, सफाई नायक महेश कुमार, सुनील कुमार, पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें