फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली ट्रिपिंग से उद्यमी परेशान, प्रतिदिन लाखों का नुकसान

Thu, 07 Aug 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। सरकार की नीतियों का पालन न करते विद्युत निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इसका खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है। बिजली ट्रिपिंग से प्रतिदिन उद्यमियों को लाखों का नुकसान हो रहा है। यह बात सीमा के जोनल चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा ने रनियां में हुई प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

वार्ता में जोनल चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा व पीड़ित व्यापारियाें ने बताया कि एक एक अगस्त से छह अगस्त की दोपहर के बीच में 22 बार बिजली की सप्लाई बाधित हुई। इसका सीधा दुष्प्रभाव औद्योगिक क्षेत्र रनियां की करीब 50 औद्योगिक इकाइयों पर पड़ रहा है। बार बार ट्रिपिंग के चलते मशीनों में प्रोसेस के लिए पड़ा माल खराब हो जाता है। साथ ही उत्पादन प्रक्रिया भी होती है।
बताया कि उन्होंने ट्रिपिंग की समस्या को लेकर लगातार विद्युत निगम के अधिकारियों से फोन कर जानकारी दी लेकिन अधिकारी उनकी समस्या गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और न ही उद्यमियों को सही जवाब दे रहे हैं। कई बार तो ऐसी स्थिति बनी कि जब सामूहिक रूप से उद्यमियों ने अधिकारियो से शिकायत दर्ज कराई तो अधिकारियों ने यह कहकर टरका दिया कि क्या हमसे पूछ कर उद्यम स्थापित किया गया है। अधिकारियों के इस तरह के जवाब उद्यमियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं। वार्ता के दौरान संदीप कोचर, अजय गर्ग, विनोद तिवारी, सुनील गुप्ता, वीके गुप्ता, भूपेंद्र कुमार शुक्ला, दिग्विजय सिंह आदि उद्यमी मौजूद रहे। वहीं इस संबंध में अधिशासी अभियंता पुष्प देव ने बताया कि बारिश में समस्याएं बढ़ी हैं, कर्मचारी बढ़ाकर समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें