फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू: 63 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आज से शुरू, आधा घंटा पहले पहुंचें केंद्र, जरूरी जानकारी

Sat, 22 Jun 2019 10:53 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विवि में संचालित 63 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आज से शुरू हो गई है। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। कुल 63 पाठ्यक्रमों के लिए 17672 छात्र 13 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियों को लेकर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बताया गया कि पहली पाली सुबह 8 से 10 बजे, दूसरी पाली 11 से एक बजे और तीसरी पाली दोपहर दो से चार बजे तक चलेगी। प्रवेश पत्र के साथ परिचय पत्र भी लेकर आना होगा।

परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल या अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक यंत्र प्रतिबंधित हैं। परीक्षार्थी काले बॉल पेन से ओएमआर शीट भरेंगे। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार, उप कुलसचिव प्रवेश परीक्षा विद्या नंद त्रिपाठी, सिस्टम मैनेजर डॉ. सरोज द्विवेदी, डॉ. अंशु यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा का शेड्यूल

22 जून: बीएएलएलबी, एमबीए, बैचरल ऑफ फाइन आर्ट्स, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, बीबीए, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन, बीसीए, एलएलएम, बीएससी योग, एमएससी, एप्लाइड मैथ, एमएससी बायो टेक्नोलॉजी/बायोइंफार्मेटिक्स

23 जून: पत्रकारिता, बीबीटी/बीएमएलटी/बीएमएम, बीपीएड, एमफार्मा, एमएड, लाइफ साइंस, बीएससी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, एमएसडब्लू, बीएससी बायोटेक, एमएससी मेडिकल लेबोरेट्री, मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमएससी न्यूट्रीशन साइंस, एमपीएडडीफार्मा, फैशन टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एलएलबी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें