फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत से शोक में डूबा पूरा शहर

Thu, 01 Dec 2016 08:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद के पैतृक गांव कंझाना में पसरा शोक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति का पश्चिम बंगाल में हेलीकाप्टर दुर्घटना में देहांत हो गया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा शहर एक जुट हो गया। स्कूलों में शहीद की आत्माशांति के लिए प्रार्थनाएं की गईं तो सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों में भी लोग शोक मनाते देखे गए। 
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति की आत्मा की शांति के लिए विभिन्न संगठनों ने कैंडिल मार्च निकालकर प्रार्थना की। बार एसोसिएशन सभागार में शोकसभा कर वकीलों ने श्रद्धांजलि दी। आवास विकास तिराहे पर भाजयुमो पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ कैंडिल मार्च निकाला। इन्होंने शहीद रजनीश की आत्मा की शांति के  लिए दो मिनट का मौन रखा। भाजयुमो नेता गुंजन अग्निहोत्री ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करना बड़ी किस्मत वालों के नसीब में होता है। शिवम दुबे ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जांबाजों का नाम इतिहास मे स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होता है। त्रिपौलिया चौक पर अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार व्यापार संरक्षण के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर नम आंखों से शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति को याद किया। इन्होंने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र चौरसिया ने कहा कि शहीद लेफ्निंट कर्नल ने जिले का नाम इतिहास के पन्नों पर लिखवा दिया है। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लेफ्टीनेंट कर्नल रजनीश प्रजापति की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद पूरा परिवार शोक में है। पत्नी और ले. कर्नल मेघा पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।विवाह के नौ साल बाद रजनीश मेघा का साथ छोड़ गए। पीछे दुधमुंही बच्ची और सात साल के बेटे  को छोड़ गए। पूना में हुई पोस्टिंग के दौरान ही मेघा और रजनीश नजदीक आएं थे।  
सेना के विशेष यान से गए शहीद के मां-बाप
हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए लेफ्टीनेंट कर्नल रजनीश के मां-बाप को दिल्ली से सेना के विशेष यान से वेस्ट बंगाल भेजा गया है। वहां से वह घटनास्थल सुगुना पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रजनीश के फूफा दिनेश प्रजापति ने बताया कि बुधवार को देर रात सैन्य अधिकारियों के जानकारी देने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था और इसके बाद सेना के विशेष विमान से मां-बाप को सुगुना भेजा गया। अभी तक इस दंपति ने किसी तरह की घर पर जानकारी नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ रजनीश के घर विकास नगर बढ़पुर में आने-जाने वालों का मेला लगा है। लेफ्टीनेंट कर्नल जिस कंझाना गांव में पैदा हुए थे। वहां भी मातम पसरा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें