फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘असुरक्षित प्रसव कराने वाली दाई पर दर्ज करें रिपोर्ट’

Thu, 14 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के विशेष सचिव कारागार दिनेश सिंह ने बुधवार को मैथा ब्लाक के दो गांवों का दौरा किया। उन्होंने गांवों में कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


लोहिया समग्र ग्राम जुगराजपुर में एएनएम ने गांव की एक महिला पर असुरक्षित प्रसव कराने का आरोप लगा उनसे शिकायत की। इस पर  सचिव ने सीएमओ को एफआईआर कराने के आदेश दिए। जबकि केशरीनिवादा में सही जानकारी न देने पर एएनएम को जमकर फटकारा और प्रशिक्षण दिलाने का आदेश दिया।

विशेष सचिव कारागार दिनेश सिंह बुधवार की सुबह 11.50 बजे डीएम के गोद लिए गांव केशरीनिवादा पहुंचे। वह सीधे प्राइमरी स्कूल में पहुंच गए। वहां पर मौजूद लोगों से आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी के बारे में पूछा कि यह लोग गांव आते हैं। समय पर काम करते हैं कि नहीं। एएनएम गीता से कई सवाल जवाब किए संतुष्ट न होने पर ट्रेनिंग दिलाने का आदेश सीएमओ आरए सिंह को दिए।
विज्ञापन


इसके बाद सचिव आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने गए। यहां पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू चंद्रा, सीडीपीओ कौशल्या देवी को गांवों से कुपोषण दूर करने के लिए सरकार के प्रयासों को आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही। इसके  बाद सचिव मैथा ब्लाक के समग्र ग्राम जुगराजपुर  गए। यहां आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों से बातचीत की।

 यहां पर एएनएम गीता श्रीवास्तव ने गांव की एक महिला पर असुरक्षित प्रसव कराने की बात कही तो उन्होंने सीएमओ को मामला देखकर रिपोर्ट लिखाने का आदेशित दिया। इस मौके पर डीडीओ राजितराम मिश्रा, बीडीओ बीसी दुबे, ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह, बिट्टों देवी, ग्राम सचिव शिव नारायन कश्यप, एडीओ केके त्रिपाठी, जहीर खान, अमित त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें