फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा फिर 40 के पार

Mon, 04 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दिन का पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, यूपी में बांदा और इसके आसपास इलाके में हुई ओलावृष्टि और बारिश की वजह से रात का तापमान लुढ़क कर 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों की मानंे तो रात का तापमान एकाएक कम होना और दिन व रात के तापमान में दोगुने का अंतर मौसम के लिहाज से सही नहीं है। यह मौसम में कभी भी बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि फिलहाल आंधी और बारिश की संभावना नहीं है।

पर, दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 से 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया वहीं न्यूनतम पारा 22.0 से 2.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि दिन रात के तापमान में दूने का अंतर होना मौसम के लिहाज से ठीक नहीं है। कभी बारिश तो कभी तेज गर्मी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मई माह में पिछले कई सालों में रात का पारा इतना कम नहीं रहा। डॉ. सिंह की माने तो मौसम में उतार-चढ़ाव आने वाले मानसून के लिए भी खतरनाक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें