फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो हद ही हो गई! हिंदी की जगह खोला अंग्रेजी का पेपर, केंद्र व्यवस्थापक गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2018 04:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में एक विद्यालय में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान लापरवाही का मामले सामने आया। बिलग्राम तहसील के चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल खैरुद़्दीनपुर में बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा में हिंदी की जगह अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया गया। कक्ष निरीक्षकों की नजर पड़ी तो पेपर वापस लेकर हिंदी के प्रश्नपत्र बांटे गए।
विज्ञापन



बुधवार सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा थी। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक स्कूल खैरुद़्दीनपुर में परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य ने प्रश्नपत्रों का बंडल खोला और परीक्षार्थियों में वितरित करा दिया। इसी दौरान कुछ कक्ष निरीक्षकों की नजर प्रश्नपत्र पर पड़ी तो वे सन्न रह गए, क्योंकि हिंदी की जगह अंग्रेजी का पर्चा बंट गया था। केंद्र व्यवस्थापक के हाथ पैर फूल गए। आननफानन प्रश्नपत्र वापस लेकर हिंदी का बंडल खोलकर प्रश्नपत्र बांटे गए।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार मामले को छिपाते रहे। अमर उजाला ने जब शिक्षा विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों से सवाल किया तो सभी ने चुप्पी साध ली। तब तक घटना की जानकारी डीएम पुलकित खरे को हो चुकी थी। डीएम ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में हिंदी की जगह अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खुल गया था। प्रश्नपत्र खोलने के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनी सिंह यादव ने इसकी पुष्टि भी की है।

विज्ञापन

ताजा जानकारी के अनुसार केंद्र व्यवस्थापक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">A case was registered after seal of the envelope for English question paper was found to be broken. Center Administrator has been taken under custody for interrogation. 84-85 centers were affected by this. They were given different sets of papers: Gyanajay Singh, Hardoi ASP <a href="https://t.co/IOuxTBIwXF">pic.twitter.com/IOuxTBIwXF</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href="https://twitter.com/ANINewsUP/status/961882309979983872?ref_src=twsrc%5Etfw">February 9, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें