फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंजीनियरिंग इलेवन ने जीएमसी वॉरियर्स को 134 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे चैंपियंस लीग-2026 के पहले मुकाबले में इंजीनियरिंग इलेवन ने जीएमसी वॉरियर्स को 134 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में कमर्शियल सुपर स्टार्स के न आने के कारण आरएसओ इलेवन को वॉकओवर देकर विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


रामलखन भट्ट मैदान पर खेले गए पहले मैच में इंजीनियरिंग इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। टीम से दीपक कुमार ने 69 रन की शानदार पारी खेली, रितिक पाल ने 44 और महेंद्र ने 33 रन जोड़े। गेंदबाजी में हर्षित मिश्रा ने तीन, सूरज गुप्ता और सौरभ दीक्षित ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

जवाब में जीएमसी वॉरियर्स की पूरी टीम 10 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई। टीम की ओर से विष्णु ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक कुमार ने तीन, महेंद्र और आशीष ने दो-दो, जबकि अमरेश ने एक विकेट लिया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीपक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें