फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एटीएम से कैश चोरी करते इंजीनियरिंग छात्र को पकड़ा, ड्रिल मशीन, हथौड़ा, पेचकस बरामद

Sun, 11 Apr 2021 02:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पुलिस को एटीएम बूथ की ओर आता देख भागने लगा था छात्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित एटीएम बूथ पर मशीन को तोड़कर कैश निकालने का प्रयास कर रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। उसने चोरी करने से पहले एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया। एटीएम इंजीनियरों की टीम डीवीआर से बैकअप निकालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सचेंडी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की भौंती शाखा के बाहर एटीएम बूथ है। शनिवार देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र ने कैश चोरी का प्रयास किया। छात्र ने सबसे पहले बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर को डैमेज कर दिया।

इसके बाद छात्र प्लास और पेचकस की मदद से मशीन को तोड़ने का प्रयास करने लगा। इससे पहले कि कैश चैंबर तोड़ पाता गश्त कर रही पुलिस आ गई। पुलिस को एटीएम बूथ की ओर आता देख छात्र भागने का प्रयास करने लगा। एटीएम बूथ से भागे युवक को संदिग्ध मान पुलिस पीछे दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर की दीवार फंदते समय छात्र गिरकर चुटहिल हो गया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। पैर में चोट लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने मौके से ड्रिल मशीन, हथौड़ा, पेचकस व प्लस बरामद किया है। सचेंडी थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि घटना के संबंध में छात्र के स्वजन को जानकारी दी गई है, साथ ही छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

युवक एटीएम में पड़े करीब 14 लाख रुपए निकालने का प्रयास कर रहा था। बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते डीवीआर हैंग हो गया है। एटीएम इंजीनियर टीम मौके पर पहुंचकर डीवीआर से बैकअप जुटाने का प्रयास कर रही है।  - प्रशांत बाजपेई, मैनेजर एसबीआई भौंती शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें