फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिर में चोट से हुई थी इंजीनियर की माैत, बेटे ने मां पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
:जिला अस्पताल में भर्ती मृतक राघवेंद्र की पत्नी किरण । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में घर में इंजीनियर के जले मिले शव के मामले में बेटे की तहरीर पर उसकी मां और एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में इंजीनियर के सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद शव को जलाया गया है।
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी निवासी राघवेंद्र (45) दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। घर में उनकी पत्नी किरन रहती थीं। मंगलवार को राघवेंद्र घर पर आए थे। शनिवार दोपहर सिविल लाइन पुलिस को उनके ही घर में जला हुआ शव मिला था। किरन ने घर में औरैया की अछल्दा निवासी एक महिला के घर में रुकने की बात कही थी। साथ ही उस पर हत्या का भी आरोप लगाया था।
बेटे प्रिंस ने इस मामले में रविवार को मां किरन और अछल्दा की महिला के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, रविवार दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल से राघवेंद्र का पोस्टमार्टम कराया है। उसके सिर में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। इसके बाद घर में उसे मरने के जला दिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पत्नी को हिरासत में ले लिया है। दूसरी महिला की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राघवेंद्र के मरने के बाद जलाने की पुष्टि हुई है। बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें