फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण में लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई

Fri, 20 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोयनका पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर देकर सम्मानित करते डीजीपी जावीद अहमद। उन्होंने इस मौके पर स्कूल के वार्षिक एलबम का विमोचन भी किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। डीजीपी जावीद अहमद ने कहा है कि कानपुर के अतिक्रमण अभियान पर उनकी खास नजर है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का जिम्मा थानेदारों को दिया गया है। थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में  अतिक्रमण हटाने और फिर न होने देने की जिम्मेदारी दी गई है तो निभानी पड़ेगी। अभियान की समीक्षा के बाद लापरवाह थानेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गुरुवार को जीडी गोयनका स्कूल आए डीजीपी ने कहा कि वे कल्याणपुर सीओ और आईजी जोन रह चुके हैं इसलिए शहर में अतिक्रमण की समस्या से अच्छी तरह वाकिफ हैं। डीजीपी के मुताबिक अतिक्रमण के लिए सिर्फ पुलिस जिम्मेदार नहीं होती लेकिन इस अभियान के तहत अतिक्रमण जड़ से हटा कर अपनी भूमिका सुधार सकती है। शहर की खराब ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस अभियान से ‘एक तीर-दो शिकार’ कर सकती है। स्कूल में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए डीजीपी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन, जीवन का स्वर्णिम काल होता है, इस दौरान पढ़ाई के साथ- साथ अपनी रुचियों पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में डीआईजी नीलब्जा चौधरी, एएसपी कैंट डा. ख्याति गर्ग के साथ स्कूल के चेयरमैन चंदन अग्रवाल और डायरेक्टर ज्योति अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें