फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में गरजे लायंस

Fri, 20 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाथ्‍ा ‌मिलाते रैना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। कप्तान सुरेश रैना की तूफानी पारी (36 गेंद, नाबाद 53 रन, सात चौके और एक छक्का)  और कैरेबियाई गेंदबाज ड्वेन स्मिथ की शानदार गेंदबाजी (8 रन पर चार विकेट) की मदद से गुजरात लांयस ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में केकेआर टीम को 6 विकेट से हरा दिया। रैना की पारी की बदौलत टीम ने 40 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। केकेआर ने पहले खेलकर 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाए थे। गुजरात ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। ड्वेन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आईपीएल के 13वें मैच में 8वीं जीत के साथ गुजरात लायंस की टीम अब अंक तालिका में रॉयल चैलेंजर बंगलुरू के साथ दूसरे स्थान पर आ गई। अब गुजरात की टीम को 21 मई को मुंबई इंडियस के साथ अंतिम मैच खेलना है। टीम उसमें जीत के साथ प्लेआफ में जगह पक्की करनी चाहेगी। वहीं केके आर को हार से बड़ा झटका लगा है। प्लेआफ में पहुंचने की उसकी राह कठिन हो गई है।
   इससे पहले ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच को अच्छे से परखने वाले गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया जो उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। रैना ने चतुराई से गेंदबाजों का उपयोग किया। केकेआर के लिए रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने शुरूआत की। पहले ओवर में केकेआर के ओपनर महज तीन रन जुटा पाए। दूसरे ओवर में जब गौतम 7 रन के स्कोर पर थे तब प्रवीण कुमार ने गौतम का कैच छोड़ दिया। 8 के स्कोर पर भी ड्वेन स्मिथ गौतम का कैच पकड़ने से चूक गए। हालांकि दो जीवनदान का फायदा गौतम नहीं उठा पाए और 23 रन पर टीम का पहला विकेट गौतम के रूप में गिरा।
विज्ञापन

  इसके बाद आए मनीष पांडेय भी कुछ खास नहीं कर पाए और एक रन बनाकर स्मिथ का शिकार बने। पिच हिटर के रूप में ऊपरी क्रम में भेजे गए पीयूष चावला ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए मगर वो भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। 8 ओवर में 49 रन पर तीन विकेट पर जूझ रही केकेआर को 9वें ओवर में उस समय झटका लगा जब इनफार्म बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 25 रन बनाकर आउट हो गए। 11.3 ओवर में 61 रन पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। युसुफ पठान और सूर्यकुमार ने कुछ कोशिश की पर टीम को बड़े स्कोर पर नहीं पहुंचा सके। गुजरात लायंस की टीम ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। स्मिथ ने पहले खेलने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स केकेआर के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। ड्वेन की ओर से दिए गए शुरूआती झटकों से केकेआर कभी उबर ही नही पाई और टीम ने घुटने टेक दिए। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर दो जीवनदान का लाभ नहीं उठा पाए। युसुफ पठान ने कुछ शॉट लगाए पर टीम को बड़े स्कोर पर नही ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें