फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पूर्व राज्यमंत्री के नर्सिंग होम के आगे किया गया अतिक्रमण ढहाया, नगर निगम ने चलाई जेसीबी

Thu, 07 Apr 2022 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नर्सिंग होम के आगे किया गया अतिक्रमण ढहाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को यशोदा नगर में पूर्व राज्यमंत्री के नर्सिंगहोम के आगे किया गया अतिक्रमण ढहा दिया। आवास विकास, तौधकपुर में भी फुटपाथ पर बनी दुकानें गिराई गईं। नगर निगम धरीपुरवा मोड़ से यशोदा नगर निजाम चौराहा, देवकी चौराहा होते हुए गोपाल नगर तक दो करोड़ रुपये से सड़क बनवा रहा है।
विज्ञापन


देवकी चौराहे के पास जेके हॉस्पिटल के  बाहर सालों से फुटपाथ पर कब्जा था। क्षेत्रीय पार्षद दिनेश वाजपेयी के अनुसार यह अस्पताल पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय जगदेव सिंह यादव का है, जिसे उनका बेटा संचालित करता है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह के अनुसार अस्पताल के बाहर अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ नहीं बन पा रहा था। जेसीबी से कब्जे तोड़कर फुटपाथ खाली कराया गया। जोन-दो के प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि आवास विकास हंसपुरम स्थित पंडित चौराहे के पास फुटपाथ पर बनीं 12 दुकानें तोड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें