फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीटी रोड पर अतिक्रमण और अराजकता से राहगीर बेहाल

विज्ञापन
जीटी रोड रावतपुर गुटैया क्रासिंग से गोल चौराहे पर बीच सड़क पर आँटो टैम्पों चालकों के  सवारी भरन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। गोल चौराहा से लेकर रावतपुर चौराहे तक दोनों लेन में सड़क पर अराजकता का बड़ा कारण टेंपो, ऑटो और बस चालक हैं। तकरीबन 60 फीट के चौड़े जीटी रोड पर अराजकता हावी है। यही कारण है कि रोजाना सैकड़ों लोगों को जाम में फंसकर कराहना पड़ता है।
विज्ञापन

यह हाल तब है जब रोजाना इस रूट में पड़ने वाले कार्डियोलॉजी समेत चार अस्पतालों में एंबुलेंस से मरीज लाते और ले जाए जाते हैं। इस रूट से दिनभर जनप्रतिनिधि और पुलिस के उच्चाधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन उन्हें सड़क पर अराजकता नजर नहीं आती। पुलिस इन पर कार्रवाई से कतराती है।
रावतपुर से गोल चौराहे 10 मिनट के इस रास्ते में जाम के कारण कई दुश्वारियां हैं। रावतपुर तिराहे पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति के पास सड़क पर खड़े टेंपो से व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर रोज वसूली करता है। रोडवेज और प्राइवेट बसें रावतपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर रावतपुर रेलवे स्टेशन तक सड़क पर खड़ी रहती हैं। इस कारण जाम लगता है। मंगलवार को इन्हीं वाहनों के कारण मरीजों को ले जा रही कई एंबुलेंस दोनों लेन पर कई चक्रों में फंसती निकलीं। इस दौरान दो ट्रैफिक सिपाही पेड़ के नीचे बाइक में बैठकर एक युवक से पूछताछ करते नजर आए।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी, कैंसर हॉस्पिटल, मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल और जीटी नर्सिंगहोम के बाहर फुटपाथ से लेकर सड़क तक काबिज मैगी पाइंट, ठेलिया, गुमटी और मेडिकल स्टोर भी जाम का प्रमुख कारण हैं। सड़क तक अतिक्रमण करे कब्जेदारों को पूर्व में डीसीपी यातायात हटाने की चेतावनी दे चुके हैं। इसके बाद भी लोग आज टस से मस नहीं हुए। बढ़ती गर्मी में जाम लगने से बचने के लिए पुलिस को ठोस रणनीति बनानी पड़ेगी।
.........
गेटमैन करते मशक्कत
रावतपुर क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक से लेकर जीटी रोड तक खड़े होकर ऑटो और टेंपो वाले सवारियां बैठाते हैं। सवारियां अगर वाहन का हार्न देकर उन्हें अपने ऑटो और टेंपो को व्यवस्थित करने के लिए कहते हैं तो वह लोग अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। रोजाना ट्रेन आने के समय गेटमैन हाथ में डंडा लेकर इन्हें हटवाते हैं। तब कहीं जाकर रेलवे फाटक गिरता है और ट्रेन निकल पाती है। नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने यातायात पुलिस से भी कई बार मदद मांगी लेकिन अनसुना कर दिया गया।

..........
कोट

ट्रैफिक, परिवहन, सिविल पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गोल चौराहे से लेकर रावतपुर चौराहे तक जाम का कारण बनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-कपिलदेव सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें