कानपुर। स्वदेशी जनजागरण अभियान के तहत स्वदेशी मेले के तीसरे दिन मंगलवार को सांसद रमेश अवस्थी व भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादकों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर आयोजित स्वदेशी चौपाल के अवसर पर सांसद ने कहा कि अब समय आ गया है जब स्वदेशी को केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवनशैली के रूप में अपनाया जाए। कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, रामदेव शुक्ला, अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।