एक के पैर में लगी गोली, दूसरा मौके से फरार
गोली जाबिर के बाएं पैर में लगने से वह घायल हो गया। दूसरा गोतस्कर मौके से भाग निकला। ट्रक से पुलिस ने 22 मवेशी बरामद किए हैं। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी मिला है। घायल गोतस्कर को सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि गोतस्कर के फायरिंग करने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी है। घायल का इलाज चल रहा है।