फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़…तीन लुटेरे गिरफ्तार, नगदी और अवैध असलहे समेत ये सामान बरामद

Tue, 28 May 2024 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सीओ खागा बृजमोहन राय की अगुवाई में पुलिस ने दिनदहाड़े लूट का सफल  खुलासा किया है। एसपी उदय शंकर सिंह ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में सीएससी संचालक के साथ तीन दिन पूर्व हुई लूट के आरोपितों के साथ थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी व हमराही सिपाहियों की आज भोर पहर मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, एक को दौड़कर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में दो घोष थाने के और एक खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का रहने वाला है। बदमाशों के पास से बीसी संचालक के पास से लूटी गई नगदी में 73,5000 रुपयों के अलावा बैंक की पासबुक के साथ अवैध असलहे ,कारतूस और प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है।
सीओ खागा बृजमोहन राय की अगुवाई में पुलिस ने दिनदहाड़े लूट का सफल  खुलासा किया है। एसपी उदय शंकर सिंह ने टीम को बधाई दी है। पकड़े गए बदमाशों में घोष थाने के आरामपुर बसई निवासी दिलशाद, मकदूमपुर निवासी अंकित पासवान, खागा छीमी निवासी रूप चंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें