फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पुलिस से बाइक सवार लुटेरों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली…CHC में भर्ती, साथी भाग निकला

Tue, 15 Oct 2024 01:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: मंगलवार सुबह चार बजे पक्षी विहार की रिंग रोड पर पुलिस की बाइक सवार लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक लुटेरा घायल हो गया, जबकि उसकी साथी भाग निकला।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में मंगलवार तड़क सुबह पक्षी विहार की रिंग रोड पर गश्त के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए। उन्हें रुकने को कहा, तो  उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की, तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे के दाहिने पैर में लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में 29 अगस्त को नवाबगंज पुलिस चौकी के पास महिला से लूट की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3250 रुपये और तमंचा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज पक्षी विहार की रिंग रोड पर मंगलवार सुबह चार बजे पुलिस गश्त के दौरान बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे।
शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। पुलिस को देख बाइक सवार दोनों युवकों ने भगाने का प्रयास किया। यही नहीं पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश देख पुलिस ने घेराबंदी कर बचाव में जवाबी फायरिंग की। घटना में एक युवक के दाहिने पैर में गोली लगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम कानपुर नगर के थाना जाजमऊ निवासी इरफान अहमद पुत्र स्व. अली हुसैन बताया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन



दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

पुलिस उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद कोतवाली लाकर पूछताछ की, तो लुटेरे ने 29 अगस्त को नवाबगंज चौकी के सामने केवाना गांव निवासी उमा पत्नी संतोष कुमार के साथ हुई चार लाख की लूट की घटना स्वीकार की है। उसने बताया कि सोमवार रात से वह लोग किसी दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें