पुखरायां। रोजगार सेवकों को डेढ़ वर्ष से मानदेय न मिलने पर शनिवार को रोजगार संघ अमरौधा इकाई की ओर से बीडीओ को संबोधित पत्र लेखाकार को सौंपा गया। इसमें मानदेय दिलाए जाने की मांग की गई।
ब्लॉक इकाई अध्यक्ष जया सचान के नेतृत्व में रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर मानदेय दिलाए जाने की मांग करते हुए विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामों में कार्यरत रोजगार सेवकों का लगभग डेढ़ वर्ष से मानदेय अभी तक नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। जबकि कार्य के नाम पर मनरेगा कार्य से अतिरिक्त फार्मर रजिस्ट्री, कॉर्प सर्वे, बीएलओ ड्यूटी एसआईआर, फैमिली आईडी आदि के कार्यों में भी लगाया गया।
उम्मीद थी कि त्योहार पर मानदेय मिल जाएगा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। बीडीओ को संबोधित ज्ञापन कार्यालय लेखाकार राजेश मिश्रा सौंपकर समाधान कराए जाने की मांग की है।
यहां सौरभ दीक्षित, सविता भारती, श्रीकृष्ण, नोपेंद्र यादव, लल्लू शर्मा, सुनील कुमार सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।