कानपुर में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में 27 दिसंबर को रोजगार मेला लगेगा। 1201 युवाओं को नौकरियां देने के लिए करीब 20 कंपनियां आएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को आठ से 18 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
सहायक निदेशक एसपी द्विवेदी ने कहा कि 24 और 26 दिसंबर को बायोडाटा को ऑनलाइन पंजीयन कार्ड की छायाप्रति के साथ जमा कर सकते हैं। सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल
sewayojan.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मेले में फिटर, ड्राफ्टमैन, लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएनसी ऑपरेटर कम प्रोग्रामर, सेल्स रिप्रजेंटेटिव, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव, ब्लॉक कोआर्डिनेटर, ट्रेनर आदि पदों पर कंपनी के प्रतिनिधि परीक्षा और साक्षात्कार लेंगे।
नौकरियां शहर समेत पूरे प्रदेश के लिए होंगी। रोटोमैक इंडस्ट्रीज, कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग, इंस्टीट्यूट लार्सन एंड टर्बो वायरमैन, अविका डिग्री कॉलेज, जेनेवा क्रॉप साइंस, बंडल टेक्नोलॉजीस, तिकोना इंफीनेट, एलआईसी, पुखराज हेल्थ केयर, बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड, श्रीराम ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस, शिवांगी लॉजिस्टिक, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजीस, जीफोरएस सिक्योर सॉल्यूशन आदि कंपनियां मेले में आएंगी।