फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला 17 को

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय में 17 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश की नौ कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगें। मेले में कक्षा आठ से परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीएड, बीटीसी योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मेले में एलआईसी, केयरऑक्सी हेल्थकेयर, एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस, केयह हेल्थ, जेप्टो, वोन इंडिया समेत कुल नौ कंपनियाें के प्रतिनिधियों की ओर से साक्षात्कार लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in एवं नेशनल कॅरिअर सर्विस की वेबसाइट-ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से अपने बायोडाटा की पांच प्रतियों के साथ मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें