फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सरकार की श्रम संहिताओं के खिलाफ हड़ताल कर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। सरकार पर श्रम संहिताओं के खिलाफ भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा और बैंक शाखाओं में गुरुवार को कर्मचारियों की हड़ताल रही। पुखरायां स्थित एलआईसी कार्यालय गेट पर कर्मचारी बैनर लेकर नारेबाजी करते रहे। जबकि बैंक शाखाओं में अधिकारी मौजूद रहे लेकिन कर्मचारी नदारत रहे। लेनदेन के लिए ग्राहक सेवा केंद्राें में ग्राहकों को जाना पड़ा जो जरूरत के अनुसार कैश नहीं निकाल सके।
विज्ञापन

बैंक शाखाओं में कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण लेनदेन का कार्य प्रभावित रहा। पुखरायां के अखिलेश तिवारी ने बताया कि इंडियन बैंक की शाखा में खाता है। कर्मचारी हड़ताल के कारण 50 हजार का भुगतान नहीं मिल सका। ग्राहक सेवा केंद्र से महज 10 हजार रुपये ही निकाल सके। यही हाल सभी बैंक की शाखाओं में रहा। जबकि पुखरायां स्थित एलआईसी कार्यालय में कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के आवाहन पर कर्मचारी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन करते रहे।
यूनियन के शाखा सचिव आरके यादव ने कहा कि सरकार की दमनकारी श्रम संहिताओं के खिलाफ हड़ताल किए जाने का प्रमुख मुद्दा है। बीमा उद्योग को कमजोर करने का सुनियोजित अभियान है। हमारी मांग है कि एलआईसी में क्लास-3, क्लास-4 के कर्मचारियों की नई भर्ती कराई जाए। कर्मचारियों और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर यूनियनों के साथ नियमित व व्यवस्थित वार्ता सत्र आयोजित किए जाएं। वर्ना संघर्ष के लिए तत्पर रहेंगे। यहां यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी सहित प्रद्युम्न सिंह, निधि सोनकर, सूरज शुक्ल, नरेंद्र कुमार, सतेंद्र श्रीवास्तव, निखिल द्विवेदी, नीलम, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें