फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संदिगध हालत में वृद्धा ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के समायूं में गुरुवार दोपहर को एक वृद्ध महिला ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर परिजन उनको रसूलाबाद सीएचसी ले आए। यहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

समायूं निवासी दयाराम की पत्नी बिट्टन देवी (80) की गुरुवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लेने से हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए रसूलाबाद सीएचसी ले अए। यहां डॉ. प्रणवीर सिंह ने उसका इलाज शुरू किया मगर कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के साथ छानबीन की है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि जानकारी पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है। कागजी कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें