फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम और उद्यमियों की समस्या निवारण पर रहेगा जोर : चेयरमैन

Mon, 08 Sep 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
आईंआईए चैप्टर के मंच में आसीन पदा​​धिकारी। स्रोत संगठन - फोटो : mathura
विज्ञापन
रनियां। आईआईए चैप्टर कानपुर देहात की वार्षिक सभा में शनिवार शाम को उद्योगों व उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। आईआईए की ओर से कहा गया कि उद्यम से जुड़ी समस्याओं का हर संभव निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर स्थित एक होटल में शनिवार को वार्षिक सभा हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि कपिल भाटिया व अन्य पदाधिकारियों ने जल संरक्षण पर जोर दिया। सात नदियों से लाया गया जल एक घड़े में एकत्र कर इसका शुभारंभ किया। कानपुर देहात चैप्टर के पूर्व चेयरमैन आलोक जैन ने पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने पिछले दस सालों से जिले में आईआईए द्वारा किए गए कार्य व उपलब्धियां गिनाई। नवनियुक्त चेयरमैन पियूष जैन ने कहा कि उद्योगों व उद्यमियों की समस्याओं के निवारण किया जाएगा।
आईआईए सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के लिए कृतसंकल्पित है। पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत के तहत जिले में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा। आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें पूरा करवाया जाएगा। यहां एक सूर्य एक विश्व के राष्ट्रीय उद्देश्य के अंतर्गत आईआईए सदस्य हीलियम सोलर पावर कंपनी की ओर से इकोनामी एवं कामर्शियल सेक्टर पर विशेष प्रस्तुति दी गई। यहां सुनील वैश्य, कपिल भाटिया, तरुण खेत्रपाल, चेयरमैन पियूष जैन, आलोक जैन, विजय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें