फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: होटल-रेस्टोरेंट के किचन में स्वच्छता पर जोर, खाद्य विभाग ने बताए सुरक्षा के मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और बैंक्वेट में ग्राहकों को शुद्ध, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए किचन की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी की अध्यक्षता में हुई। इसमें खाद्य विभाग के अधिकारियों ने संचालकों को खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की ड्रेस व मेडिकल फिटनेस, पानी की गुणवत्ता और किचन की नियमित सफाई के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने कहा कि छोटी-मोटी अनियमितताओं पर प्रतिष्ठान सील करने के बजाय संचालकों को सुधार के लिए कम से कम सात दिन का समय दिया जाए। इसके बाद भी सुधार न होने पर नियमानुसार कार्रवाई हो। मुख्य संरक्षक विजय कपूर ने कहा कि दूध, पनीर और मसालों में मिलावट मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के साथ कच्चे माल के मूल स्रोत की भी जांच होनी चाहिए। अध्यक्ष गौरव सेठी ने साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने पर जोर दिया। बैठक में खाद्य विभाग के डीओ संजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र द्विवेदी, महामंत्री परवीन अग्रवाल, रिंकू सेठी, राजकुमार भक्तानी, इंद्र सिंह और संजय मिश्र मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें