फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमिक संग इमोशनल काउंसलिंग भी

Tue, 12 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रद्यौगिकी संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी में एडमिशन लेने वाले अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) स्टूडेंटों की एकेडमिक, इमोशनल और पारिवारिक काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए सोमवार को काउंसलिंग सेल का गठन कर दिया गया। काउंसलिंग सेल में मनोचिकित्सक, मनोविज्ञानी और समाजशास्त्री हैं, जो स्टूडेंटों को तनाव झेलने का मंत्र देंगे। बताएंगे कि चार या फिर पांच साल तक कैंपस में रहकर कैसे पढ़ाई करें। तनावमुक्त रहें। नंबर कम आने की स्थिति से कैसे निपटा जाए। स्टूडेंटों के माता-पिता की काउंसलिंग भी होगी। सबसे कहा जाएगा कि स्टूडेंट पर बढ़िया क्युमलेटिव परफारमेंस इंडेक्स (सीपीआई) से पास होने का दबाव न डाला जाए।  
विज्ञापन

पहले, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग से एडमिशन लेने वाले एमटेक, एमएससी, एमएस (मास्टर ऑफ साइंस), एमबीए, एमडैस (मास्टर ऑफ डिजाइन) और वीएलएफएम के स्टूडेंट 16, 17 जुलाई को आईआईटी कानपुर में रिपोर्ट करेंगे। इन सबको हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। बीटेक और बीएस (बैचलर ऑफ साइंस) के 827 स्टूडेंट 20 जुलाई को रिपोर्ट करेंगे। इन सबको चौथे चरण की काउंसलिंग के बाद हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया 16 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। बीटेक या फिर बीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेने वाले हर स्टूडेंट को हॉस्टल लेना होगा। कैंपस से बाहर रहने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना ने बताया कि स्टूडेंटों की रिपोर्टिंग से पहले ही काउंसलिंग सर्विस शुरू कर दी गई है। एडमिशन लेने वाले जिन स्टूडेंटों को जरूरत हो, वे वेबसाइट या फिर हेल्प लाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। 
एंटी रैगिंग कमेटी गठित
यूजी और पीजी स्टूडेेंटों की रिपोर्टिंग को देखते हुए आईआईटी में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है। 10 हॉस्टल की जिम्मेदारी डीन और वार्डन को दी गई है। आईआईटी कैंपस में जगह-जगह नोटिस बोर्ड भी चस्पा हैं, जिसमें रैगिंग को अपराध बताया गया है। कहा गया कि रैगिंग में शामिल स्टूडेंट को संस्थान से निष्कासित किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट कोआर्डिनेटर
यूजी : अर्पण अग्रवाल, पल्लव गोयल, ऋषभ महनोत, विशाल कुमार और रूतविज भावसार।
पीजी : पवन शेट्टी, प्राची खरब, प्रहर्ष एम पटेल, संकल्प तिवारी, अथिरा एस, निशांत अग्रवाल, मयंक वर्मा, अखिल, वंश महाजन, रूपेश और सिद्धार्थ पी जैन।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें