फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने बुलंद की आवाज

Tue, 12 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास नगर डिपो के बाहर धरना देते रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। वेतन विसंगतियों को दूर करने, संविदा चालकों और परिचालकों को नियमित किए जाने व मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने समेत 15 सूत्री मांगों पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सभी डिपो और कार्यशालाओं में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने दो टूक कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आठ अगस्त को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

 विकास नगर डिपो में दुलारे  प्रसाद तिवारी, संदीप सिंह, गया प्रसाद पांडे ने बताया कि तमाम बार आश्वासन देने के बावजूद अधिकारियों ने मांगों पर विचार नहीं किया। प्रदर्शन में राजेश पांडे, मुकेश वर्मा, स्वरूप सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह फजलगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में हबीब अहमद, रामबाबू दीक्षित, इरशाद, ललित निगम, उदयराज आदि ने प्रदर्शन किया। उधर आजाद नगर डिपो में सुभाष चंद्र त्रिपाठी, राज किशोर मिश्रा आदि ने मांगों पर आवाज बुलंद की। वहीं,  किदवई नगर डिपो में अशोक गुप्ता, चंदन राय और बीके शुक्ला की उपस्थिति में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें