फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बकायेदारी में काटी केबल जोड़कर 20 हजार डकार गया बिजली कर्मी, जांच

Sat, 08 Nov 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा उपकेंद्र से जुड़े अंबरपुर की एक महिला का बकाया बिल खत्म कराने का झांसा देकर एक बिजली कर्मी ने 20 हजार रुपये डकार लिए। एसडीओ रूरा को जांच दी गई है।
विज्ञापन

अंबरपुर निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि रूरा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। आर्थिक समस्या होने पर दो वर्ष तक बिल जमा नहीं कर सकी। बकायेदारी में बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इस पर वह उपखंड कार्यालय रूरा गईं। वहां मिले बिजलीकर्मी ने 20 हजार रुपये में बिल ठीक कराने की बात कही। उसके बरगलाने पर पुत्र नीरज के हाथ से 5 दिसंबर 2024 को रुपये उक्त बिजली कर्मी को दे दिए।
रुपये मिलने पर घर की बिजली केबल जोड़ दी गई, मगर बिजली कर्मी ने बिल जमा नहीं किया। बाद में बकाया जारी रहने पर रुपये डकारने की जानकारी हुई। तब से रूरा उपकेंद्र के कई चक्कर लगाने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। एक्सईएन रनियां पुष्प देव ने बताया कि प्रकरण पर एसडीओ रूरा से जानकारी कर संबंधित कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें