फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ठेकेदार को बाईपास निर्माण पूरा करने को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम

Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहा से माती मार्ग की ओर सड़क के दोनों ओर बाईपास बनाने का काम ठेकेदार सुस्त गति से करा रहा है। एक तरफ इंटरलॉकिंग ईंट बिछाने का काम अधूरा है। वहीं, दूसरी ओर दो दिन पहले ही काम शुरू कराया गया है। ठेकेदार को पंद्रह दिन में काम पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर में ओवरब्रिज चौराहा से माती मार्ग किनारे रेहड़ी पटरी दुकानें लगने और फुटपाथ पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या रहती है। इसको लेकर सड़क के दोनों ओर बाईपास बनाने की सहमति बनी थी। ठेकेदार जसीम खान को 10.63 लाख रुपये से बाईपास बनाने का काम सौंपा गया। मगर ठेकेदार ने बेहद सुस्त गति से काम कराया। माती मार्ग की ओर बायी तरफ बाईपास बनाने के लिए नाला को ढकने का काम पूरा हो गया है। इसके बाद इंटरलॉकिंग बिछाई गई है, लेकिन यह काम अभी अधूरा है।
इसकी वजह से रेहड़ी पटरी दुकानदारों के साथ ही यहां लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। यह खाली जगह अभी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रयोग में नहीं आ पा रही है। इधर दायी ओर की पटरी किनारे बाईपास बनाने का काम ठेकेदार ने दो दिन पहले ही शुरू कराया है। शुक्रवार को श्रमिक यहां पुरानी बिछी इंटरलॉकिंग उखाड़ने में लगे रहे। इस ओर का बाईपास नाला पार कर दूसरी ओर जाएगा।
विज्ञापन

इससे हल्के वाहनों या बाइक सवारों को चौराहा की ओर सड़क पर जाने की बजाय बाईपास से होकर निकलने में आसानी होगी। बाईपास निर्माण में सुस्त गति से काम कराने पर ईओ ने नाराजगी जताई है। ठेकेदार को काम पूरा कराने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि ठेकेदार ने सुस्त गति से काम कराया है। इसकी वजह से बाईपास बनकर तैयार नहीं हो सका है। अब काम पूरा करने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें