बिजली दफ्तर में चेकिंग रिपोर्ट तैयार करती विजिलेंस टीम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में विजिलेंस टीम ने बुधवार को शहर व देहात क्षेत्र में बिजली चेकिंग अभियान चलाया। 18 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान एक लकड़ी पिसाई का कारखाना पैरामीटर को बाधित कर चोरी से चलता मिला। लकड़ी कारखाना में 25 लाख व अन्य लोगों पर लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। टीम ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
बुधवार को शहर व गांव में विजिलेंस टीम ने क्रास चेकिंग अभियान चलाया। कानपुर देहात, इटावा व कन्नौज की टीमों ने एक साथ चलाए अभियान में 30 लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी। शहर के मोहल्ला गदनपुर वड्डू निवासी सतीश चंद्र राठौर पुत्र गिरजा शंकर का मोहल्ला सराय साह मोहम्मद जलालापुर पनवारा में लकड़ी पिसाई कारखाना है। टीम ने यहां भी छापेमारी की। इस दौरान देखा कि दो कनेक्शन लिए गए है। इनमें अलग से तार डाल कर पैरा मीटर को बाधित कर दिया गया। इसके बाद चोरी से कारखाना चलता मिला।
इसी तरह शहर के अहमदीटोला निवासी मर्शरफ पुत्र मसूर इकरार अहमद पुत्र अनवार अहमद, इस्ता हसन पुत्र मुस्तफा हसन, शेखाना निवासी शमीम सिद्दीकी, तौकीर अहमद पुत्र शाविर हुसैन, हमराज सिद्दीकी पुत्र रज्जाक, महफूज पुत्र शेर मोहम्मद, फारुख अहमद पुत्र खलील अहमद, शकील्लुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन, जुनैद हसन पुत्र अहमद, कमल हसन पुत्र इरफान हसन, अब्दुल वाहिद पुत्र रमजान असी, महबूब हसन पुत्र शेर मोहम्मद को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। इन सभी पर करीब 30 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
टीम में विजिलेंस टीम के इटावा निरीक्षक रुकुम पाल सिंह, कानपुर देहात के निरीक्षक जय करन सिंह, कन्नौज के निरीक्षक बृजेश सिंह के अलावा एसडीओ कन्नौज गौरव कुमार, एई मीटर सुबोध सागर, जेई राजेश कुमार, जेई मीटर आलोक कुमार, जेई दीपक कुमार, जेई कानपुर देहात प्रबल प्रताप सिंह, जेई इटावा नीरज कुमार ने टीम के साथ छापा मारा।