फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साढ़े आठ घंटे गुल रही 40 गांवों की बिजली

Sun, 07 Jun 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। जटियापुर पारेषण केंद्र से मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में शनिवार सुबह पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट हो गया। इस कारण से करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति साढ़े आठ घंटे तक गुल रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग कर खराबी का पता लगाया और मरम्मत के बाद दोपहर में आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

सबलपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे 33 केवी लाइन का इंसुलेटर जल जाने व तारों पर पेड़ की डाल गिरने से मंगलपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिकहिला, मंगलपुर, सदना और डिलवल फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते सदना, सिकहिला, डबरापुर, लाडपुर, परहुली, असबी समेत करीब 40 गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से सबमर्सिबल और पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। जिससे कई गांवों में पेयजल संकट भी खड़ा हो गया।
सुबह से ही विद्युत निगम की टीम फॉल्ट की तलाश में जुट गई। पेट्रोलिंग के बाद सबलपुर मोड़ के पास खराब इंसुलेटर की पहचान हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया।मरम्मत पूरी होने के बाद दोपहर 1:30 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसडीओ सिकंदरा अनिल शर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट दूर कर सभी फीडरों पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें