फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिकंदरा में 20 घंटे गुल रही तीन हजार घरों की बिजली

Thu, 09 Apr 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा में आंधी के चलते मुख्य लाइन के दो पोल टूटने और तार उलझने से मंगलवार शाम गुल हुई बिजली पूरी रात नहीं आयी। बुधवार को करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

आंधी-बारिश की वजह से कई दिन से बिजली आपूर्ति गड़बड़ है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे आंधी के चलते राजपुर मार्ग किनारे लगे 33 केवी लाइन के दो पोल टूट गए। वहीं तार उलझ गए। मौसम खराब होने की वजह से रात में टूटे पोल व उलझे तारों को ठीक नहीं कराया जा सका। इससे तीन हजार घरों की बिजली पूरी रात गुल रही। इन्वर्टर दगा दे गए तो नींद में खलल पड़ा। इधर बुधवार सुबह पेयजल किल्लत रही। सुबह बिजली कर्मी पहुंचे और पोल बदलने का काम शुरू किया। दोपहर एक बजे बिजली लाइन दुरुस्त की जा सकी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों को राहत हुई। एक्सईएन आलोक प्रकाश ने बताया कि आंधी में टूटे पोल बदलने में समय लगा। बुधवार दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
.....................
रूरा समेत 100 गांवों में पांच घंटे ठप रही बिजली
रूरा। जैनपुर ग्रिड उपकेंद्र से रूरा उपकेंद्र को जुड़ी 33 केवी लाइन में मंगलवार शाम फाल्ट हो गया। करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही।नगर के बिजली उपकेंद्र में आठ फीडर है। इससे नगर व सौ गांवों के करीब 20 हजार कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे आंधी संग बारिश के चलते 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। बारिश रुकने पर लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग शुरू की। बारा गांव के पास फाल्ट मिला। इसे दुरुस्त कर रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ बृजेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने से मेन लाइन में फाल्ट हो गया था। इसे ठीक कराकर रात में ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें