फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में साढ़े चार घंटे गुल रही दो हजार घरों की बिजली

Thu, 11 Sep 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में बुधवार को दो जगह एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल जलने से करीब साढ़े चार घंटे दो हजार घरों की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। शाम साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों को राहत हुई।
विज्ञापन

अकबरपुर उपकेंद्र से माती, बाढ़ापुर व अकबरपुर फीडर से जुड़े करीब छह हजार कनेक्शन हैं। बुधवार को दोपहर में बाजार में एबीसी जल गई। इसे बदला गया तो पराग डेयरी के पास एबीसी जल गई। केबल बदलने को दोपहर 2 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। इससे करीब दो हजार घरों की बिजली गुल रही। इन्वर्टर दगा दे गए। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।
शाम को करीब पांच बजे केबल डालने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश हुई मगर फिर फाल्ट हो गया। इसे दुरुस्त करने में साढ़े छह बज गए। करीब साढ़े चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों को राहत हुई। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि दो जगह केबल जलने की बजह से बाढ़ापुर फीडर से जुड़े कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बंद रही। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें