फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, सबमर्सिबल फुंकने से तीन वार्डों की पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 10 Jul 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। गरज चमक के साथ बुधवार दोपहर हुई बारिश से रसधान रोड पर रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं वार्ड पांच में पंप हाउस-तीन की सबमर्सिबल फुंक गई। इससे तीन वार्ड की जल आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल न होने से करीब 1500 लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रसधान पर सड़क किनारे लगे 25 केवी ट्रांसफार्मर से पंप हाउस को बिजली आपूर्ति होती है। इसी से सबमर्सिबल चलती है। इधर ट्रांसफार्मर और सबमर्सिबल फुंकने के बाद वार्ड नंबर चार, पांच व वार्ड नंबर 10 के मोहल्लों की जल आपूर्ति ठप हो गई। वहीं अन्य वार्डों में नगर पंचायत प्रशासन ने पुरानी पाइप लाइन से आपूर्ति दी। नगर पंचायत ने बिजली निगम से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है।
नगर पंचायत ईओ मनीष राय ने बताया कि वार्ड नंबर-5 गांधी नगर स्थित पंप हाउस नंबर-3 पर लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से वह खराब हो गया। ट्यूबवेल का संचालन बंद होने पर बिजली निगम के शिकायती रजिस्टर में क्रमांक-155 पर शिकायत दर्ज कराई गई है। नगर पंचायत कर्मी शानू ने बताया कि ईओ का पत्र लेकर वह अवर अभियंता विवेक चतुर्वेदी के पास पहुंचे लेकिन उन्होंने पत्र लेने से इन्कार करते हुए उसे रनियां कार्यालय में देने की बात कही। ईओ का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलते ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल कुछ वार्डों में पुरानी पाइप लाइन से कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें