फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा में घंटो ठप रही बिजली, परेशान रहे उपभोक्ता

Fri, 19 Jul 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। कस्बे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था कई दिनों से बेपटरी पर है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक कहीं केबल बॉक्स में फाल्ट तो कहीं एलटी लाइन टूटने से बिजली गुल रही। घंटों बिजली न आने से उमस भरी गर्मी में 5600 उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डेरापुर रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आए फाल्ट से कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद नगर में उठने वाले ताजिया जुलूस के चलते दो बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम 6 बजे क्रय-विक्रय समिति के पास लगे ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स और एलटी लाइन की केबिल में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद रात 11:30 बजे बिजली बहाल हुई।
इधर गुरुवार को सुबह आठ बजे रूरा चौराहे की केबल दोबारा जल जाने से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। रूरा चौराहा सहित आसपास के ट्रांसफार्मरों को ठीक करने के बाद आपूर्ति चालू करते ही नहर के पास 11 केवीए का जंफर जल जाने दिन के ढाई बजे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लगभग सवा दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। इस बीच रास से लेकर गुरुवार दोपहर तक लोग बिजली न आने से परेशान रहे। अवर अभियंता नितिल उपाध्याय ने बताया कि देर सभी जगह के फाल्ट ठीक कर कस्बे की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें