फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 घंटे बाद बहाल हुई 80 गांवों की बिजली

विज्ञापन
जले ट्रांसफार्मर को हटाती क्रेन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। विद्युत उपकेंद्र मंगलपुर में नई मशीनें लगने पर 58 घंटे बाद सोमवार की सुबह 80 गांवों की बिजली सप्लाई चालू हो गई। फुंके 5 एमवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर भी उपकेंद्र पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलपुर में 10 एमवी के विद्युत उपकेंद्र में 5-5 एमवी के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। शुक्रवार की रात करीब 11:05 बजे एक 5 एमवी के ट्रांसफार्मर का बुश फटने के कारण आग लग गई थी। आग ने सदना ग्रामीण व सदना नलकूप फीडर की मशीनों को चपेट में ले लिया था। एक ट्रांसफार्मर व दो फीडर मशीनें जल गई थीं। विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सदना, रती का पुरवा, नेपलापुर, धर्मपुर, अकना, मकना, निहालपुर, ककलापुर, जरहुली, परहौली, भूठा, लाडपुर छिवना समेत 80 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। दूसरे दिन रविवार को भी इन गांवों की बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। दोपहर बाद विद्युत उपकेंद्र में तीन नई आउटगोइंग (फीडर) मशीन व एक इनकमिंग मशीन लाई गई। जिसके बाद पूरी रात काम चला। सोमवार की सुबह 09:05 बजे सिकहिला, सदना ग्रामीण व सदना नलकूप फीडरों से 80 गांवों की बिजली सप्लाई 58 घंटे बाद बहाल हो सकी।
जेई सचिन यादव ने बताया कि नई इनकमिंग व आउटगोइंग मशीनें लगने के बाद सोमवार की सुबह बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। फुंके विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगने का काम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें