फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छह घंटे बंद रही 20 मोहल्लों की बिजली

Tue, 04 Jun 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार रात इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में तीन घंटे बिजली गुल रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को गुरु तेग बहादुर बिजली घर में काम किए जाने के लिए छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद की गई। इससे करीब 20 मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे।
दोपहर में तीन बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली। वहीं रविवार रात को फॉल्ट होने से इंजीनियरिंग कॉलेज की बिजली तीन घंटे तक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



सोमवार को बिजली सुधार कार्य के चलते गुरुतेग बहादुर विद्युत उपकेंद्र सुबह 11 बजे से बंद कर दी गई थी। इससे मोहल्ला करौल, साबितगंज, कहारन पुल, नौरंगाबाद, ड्रीम लैंड, बैजल कॉलोनी समेत करीब 20 मोहल्लों की आपूर्ति बंद रही।
दोपहर तीन बजे तक लोग भीषण गर्मी के बीच परेशान रहे। तीन बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के रामलीला विद्युत उपकेंद्र व इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्राें में भी एक से दो घंटे तक अलग-अलग समय पर बिजली गायब होती रही।
विज्ञापन


रविवार की रात इन मोहल्लों में परेशान रहे लोग
शहर के इंजीनियरिंग कालेज विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर चार से जुड़े मोहल्ला पुरविया टोला, पथवरिया, बराही टोला, जटपुरा, सराय शेख तिकाेनिया की बिजली रविवार की रात 10 बजे गुल हो गई। रात में डेढ़ बजे आई। यहां के अलावा एकता कालोनी, न्यू एकता कालोनी, विकास कालोनी, पक्का बाग की विद्युत आपूर्ति भी रात करीब ढाई घंटे बाधित रही। भीषण गर्मी में लोग छतों पर टहलते बिजली आने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें