फोटो 22:::भाजपा प्रत्याशी डॉ.रामशंकर कठेरिया।
फोटो 23:::सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे।
फोटो 24:::बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह।
प्रशासन के साथ प्रत्याशियों ने भी कसी कमर, कार्यकर्ताओं को दिए मुस्तैद रहने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मतगणना को लेकर प्रशासन के साथ ही प्रत्याशियों व मतगणना कार्य में नामित उनके गणना एजेंटों ने भी पूरी तरह कमर कस ली है। इस दौरान सभी प्रत्याशियों की ओर से एजेंटों को सख्त ताकीद की गई है कि गणना कक्ष में ईवीएम निकले एक-एक मत पर नजर रखे और जरा सा भी अंदेशा होने पर लिखित रूप से विरोध दर्ज करवाएं। सभी दलों के प्रत्याशियों ने इसके लिए मतगणना कक्ष में ऐसे कार्यकर्ताओं की तैनाती को प्राथमिकता दी है, जो इससे पूर्व भी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मतगणना कार्य में हिस्सेदारी का पुराना अुनभव रखते है।
फोटो 22:::भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया।
1- भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया का कहना है कि भाजपा को चारों ओर प्रंचड बहुमत मिलना तय है। देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।
फोटो 23:::सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे।
2- सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे का कहना है कि इस बार गठगंधन के प्रत्याशियों को जनता ने स्वीकार किया है। चार जून को सब साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे चुना है और किसे नकारा है।
फोटो 24:::बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह।
3- बसपा प्रत्याशी सारिका सिंह का कहना है कि देश की जनता ने इस बार सभी दलों को नकार बसपा का साथ दिया है। इस बार प्रदेश की अधिकतर सीटों पर बसपा प्रत्याशियों की जीत तय है।
-
मतगणना परिसर में मोबाइल रहेगा वर्जित
इटावा। मतगणना में लगे पुलिस व सुरक्षा बलों के अधिकारी व कर्मचारियों को नुमाइश पंडाल में ब्रीफ किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बैठक के दौरान मतगणना में किसी भी प्रकार की घटना घटित न होने और अफवाहों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मतगणना परिसर में बिना एंट्री पास किसी मीडिया कर्मी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिसर में मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। परिसर में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।(संवाद)