फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर विरोध, उपवास पर बैठे बिजली विभाग के जेई

Sun, 23 Sep 2018 08:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने शनिवार को उपवास कर अपनी मांगें पूरी न होने का विरोध जताया। केस्को के जेई कानपुर सिविल लाइंस मुख्यालय गेट पर और दक्षिणांचल के अभियंता गोविंद नगर कार्यालय में बैठे। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की ओर से यह उपवास रविवार को सुबह 10 बजे खत्म होगा। अगला उपवास 27 सितंबर और दो अक्तूबर को 48-48 घंटे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


अभी जूनियर इंजीनियर्स 15 सितंबर से वर्क टू रूल के तहत काम कर रहे हैं। सुबह 10 से शाम पांच बजे की  ड्यूटी करते हैं। छुट्टी के दिन कोई काम नहीं होते हैं। इससे फॉल्ट होने पर छुट्टियों में इन्हें बनाने में परेशानियां होती हैं। शाम को पांच बजे के बाद भी समस्याएं होती हैं। इसमें जेई का ग्रेड पे 12450 को एक जनवरी 2016 से करने समेेत वेतन विसंगतियों और अन्य मांगें शामिल हैं। इस कार्यक्रम में अतुल राय, सतीश चंद्र, विकास भटनागर, जेपी वार्ष्णेय, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे। पनकी पॉवर हाउस में हुए उपवास-सत्याग्रह कार्यक्रम में भइयालाल कनौजिया, राजेश, कमरुद्दीन खान, राजाराम मौर्या, अंशुल कुमार, बिट्टू कुमार, रामसूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें