कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
बिजली कनेक्शन के लिए केस्को की वेबसाइट kesco.co.in और यूपीपीसीएल की वेबसाइट upenergy.in पर झटपट और निवेश मित्र के लिंक से आवेदन कर सकते हैं। घरेलू, राजकीय संस्थागत और अस्थायी कनेक्शन (एक किलोवाट से 49 किलोवाट तक) के लिए झटपट पोर्टल और कॉमर्शियल व औद्योगिक कनेक्शन के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा कराकर रजिस्ट्रेशन करा लें। झटपट पोर्टल का सीधे लिंक जानने के लिए गूगल पर apps.uppcl.org/jhatpatconn/frm.login.aspx पर क्लिक करें और निवेश मित्र के लिए niveshmitra.up.nic.in पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। साइबर कैफे, जनसेवा केंद्रों से भी आवेदन हो सकते हैं।
बिजली कनेक्शन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर मिलेगा। एक भी कनेक्शन ऑफलाइन नहीं दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की लंबे समय से कनेक्शन न मिलने की शिकायत का निस्तारण होगा और मॉनीटरिंग के साथ पारदर्शिता भी रहेगी। - अजय कुमार माथुर, केस्को एमडी