कन्नौज जिले के छिबरामऊ में लौकी की फसल की सिंचाई कर लौटते समय मंगलवार रात हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान के बेटे की मौत हो गई। पति की मौत से आहत पत्नी ने अस्पताल परिसर में साड़ी का फंदा डालकर जान देने की कोशिश की। लोगों ने बचाकर उसे समझाया। सुबह पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
2 of 5
खेत में टूटकर गिरा बिजली का तार, किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गिरधरपुर गांव निवासी कामता प्रसाद के पास एक बीघा जमीन है। दूसरे नंबर का बेटा अजय कुमार (40) खेती में हाथ बंटाने के साथ मजदूरी करता था। चार बेटे संजय, वरूण, प्रदीप और अमित दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करते हैं। कामता प्रसाद ने खेत में लौकी की फसल की बुआई की है।
विज्ञापन
3 of 5
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अजय मंगलवार रात करीब 12:30 बजे फसल की सिंचाई कर घर लौट रहा था। गांव की पानी टंकी के पास टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार में करंट दौड़ रहा था। अंधेरे में अजय का पैर तार पर पड़ गया। पैर में उलझकर तार उसके शरीर में लिपट गया। करंट की चपेट में आने से अजय की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिजली जाने के बाद भी अजय घर नहीं लौट तो पिता उसकी तलाश में खेत की ओर गया। सीसी सड़क पर अजय का शव पड़ा देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। शरीर में जान होने की उम्मीद में परिवार के लोग अजय को सौ शय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
अजय की मौत से आहत पत्नी कल्पना ने अस्पताल परिसर में साड़ी का गले में फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाकर समझाया। पिता ने बताया कि पांच साल पहले अजय का विवाह हुआ था, उसके दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। सुबह मंडी चौकी प्रभारी अनिवेश कुमार गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लेखपाल बृजेश कुमार ने भी जांच पड़ताल की।