फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए एफडी कैश कराने गया था पिता, मौत बनकर आया तेज रफ्तार डंपर

Fri, 01 Mar 2019 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक प्रदीप सिंह की फाइल फोटो, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए बैंक से एफडी कैश कराकर घर जा रहे स्कूटी सवार विद्युत विभाग के कर्मी की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। बेटी की शादी से सात दिन पहले पिता की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक गिट्टी लदा डंपर छोड़कर भाग गया। घटना यूपी के उन्नाव जिले की है।
विज्ञापन



हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी प्रदीप (55) पुत्र रामेश्वर झांसी जिले में पावर हाउस में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। 8 मार्च को उनकी बेटी दिव्या की शादी है। लखनऊ जिले के एलडीए कॉलोनी कृष्णानगर से बरात आनी है। बेटी की शादी की तैयारियों के लिए वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे।
विज्ञापन

शादी की तैयारियों के बीच मचा कोहराम

शुक्रवार सुबह वह बेटे विशु से बैंक जाकर अपनी एफडी को बैंक खाते में जमा करने की बात कहकर घर से निकले थे। स्कूटी से मोहान कस्बा स्थित बैंक में काम कराने के बाद घर लौटते समय दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कोतवाली के लखपेड़ा चौराहा के पास पर बांगरमऊ की ओर से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से प्रदीप स्कूटी सहित सड़क पर गिरे और डंपर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन लखनऊ ट्रामासेंटर लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हसनगंज कोतवाल प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रदीप के बेटे विशु सिंह की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है।

जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था। एक हादसे में वही घर चीत्कार से गूंज उठा। पति की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी विमला अचेत होकर गिर पड़ी। बेटी दिव्या का भी रो-रोकर बुराहाल है। परिवार के मुखिया की मौत होने से परिजन और रिश्तेदार बेटी की शादी कैसे होगी इसे लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें