मृतक प्रदीप सिंह की फाइल फोटो, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी के लिए बैंक से एफडी कैश कराकर घर जा रहे स्कूटी सवार विद्युत विभाग के कर्मी की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। बेटी की शादी से सात दिन पहले पिता की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक गिट्टी लदा डंपर छोड़कर भाग गया। घटना यूपी के उन्नाव जिले की है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी प्रदीप (55) पुत्र रामेश्वर झांसी जिले में पावर हाउस में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। 8 मार्च को उनकी बेटी दिव्या की शादी है। लखनऊ जिले के एलडीए कॉलोनी कृष्णानगर से बरात आनी है। बेटी की शादी की तैयारियों के लिए वह 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे।