फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इलेक्ट्रिक व बर्तन बाजार में रौनक, पसंद कर आर्डर दे रहे लोग

Thu, 05 Nov 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। धनतेरस को लेकर बाजार सज गए हैं। बर्तन और इलेक्ट्रिक बाजार में रौनक है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मनपसंद फर्नीचर और कार, बाइक की लोग बुकिंग करा रहे हैं। वहीं, ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में सामान घर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

दिवाली त्योहार को लेकर सजावट के लिए रंगीन देसी झालरों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने स्टॉल सजा लिए हैं। मन पसंद झालरों को खरीदकर लोग दीपोत्सव पर मकानों को रोशन करेंगे। इलेक्ट्रिक सामान के कारोबारी पंकज, लीला व हरीबाबू ने बताया कि ऑर्डर के अनुसार पैकिंग कराई जा रही है जबकि सजावट इलेक्ट्रिक व छोटे आइटम के व्यापारी जतन सिंह ने बताया कि लोग अभी पसंद के सामान का रेट पता करने आ रहे हैं। ग्राहकों को दिखाने के लिए दुकानें सजा दी गई हैं। लोग जो आइटम पसंद कर रहे हैं उसी के ऑर्डर बढ़ाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस साल धनतेरस पर अच्छी बिक्री होगी।
बर्तन व्यापारी संजय यादव, अमित कुमार, नसीम उर्फ चुन्ना ने बताया कि स्टील, कांस्य, पीतल, तांबा व एल्युमिनियम के बर्तन मुहैया हैं। अधिकतर लोग स्टील, पीतल व तांबा के बर्तन पसंद कर रहे हैं। स्टील 250 से 400 रुपये किलो, पीतल 1100 से 1500 रुपये किलो, तांबा 2000 से 2500 रुपये किलो है। जबकि गत वर्ष पीतल के दाम 750 से 850 रुपये किलो और तांबा 1500 रुपये किलो रहा था। कुकर, इंडक्शन चूल्हा लौ देकर जलने वाला और नए डिजाइनों में बर्तन अधिक मांगे जा रहे हैं। इधर, धनतेरस को लेकर जिले के अलग अलग बाइक शोरूम, कार एजेंसियों में भी लोग मनपसंद वाहन खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। एजेंसी संचालकों के मुताबिक धनतेरस के लिए बुधवार शाम तक करीब 500 बाइक, 150 कार की बुकिंग हो चुकी है। धनतेरस पर डिलीवरी के साथ ही लोग दिवाली तक वाहन खरीदेंगे। इधर सहालग शुरू हो जाने पर भी लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

.......................
सोना-चांदी का चमका व्यापार, सिक्कों की बढ़ी मांग
पुखरायां। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह है। ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरों में चमक आ गई है। चांदी के सिक्के खरीदने के लिए लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। सराफा दुकानदार अनिल कुमार, मोहित गोयल ने बताया कि सहालग भी शुरू हो रही हैं। इसके कारण धनतेरस पर ही खरीदारी होने की संभावना अधिक है। चांदी के दाम 1.90 लाख रुपये है तो सोना 1.42 तोला है जबकि सिक्का 10 ग्राम 2000 रुपये और 12 ग्राम 2500 रुपये तक का है। सिक्का गिफ्ट करने और पूजन में इस्तेमाल करने के लिए लोग ऑर्डर दे रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें