फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर स्टूडेंट जिमखाना चुनाव: साफ पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और बिजली बना चुनावी मुद्दा

Thu, 17 Jan 2019 01:09 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर स्टूडेंट जिमखाना चुनाव में छात्रों के बीच साफ पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत व्यवस्था जैसी मूल-भूत सुविधाएं चुनावी मुद्दा बनकर सामने आई हैं। प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर छात्रों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए घोषणा पत्र में एलान किया है।
विज्ञापन


बुधवार को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आयुषी बंसल और नवान्या शर्मा, जनरल सेकरेट्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी पद के प्रत्याशी अभिज्ञान वर्मा, जनरल सेकरेट्री गेम्स एंड स्पोर्ट्स पद के प्रत्याशी जसप्रीत सिंह, सीनेटर (बीटी/बीएस 2017) पद के उम्मीदवार उत्कर्ष सिंह सहित कई अन्य उम्मीदवारों ने अपना चुनावी घोषणा पत्र फेसबुक पर जारी कर दिया। अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नवान्या शर्मा ने छात्रों को साफ पानी, बिजली की अच्छी व्यवस्था, पुराने हॉस्टल के जीर्णोद्धार कराने जैसे कई मामले उठाए हैं।

कानपुर आईआईटी
नवान्या ने दावा किया कि अगर वह अध्यक्ष बनती हैं तो सभी छात्रों को सोलर एनर्जी से संचालित होने वाले लैंप की व्यवस्था कराएंगी। छात्रावास में साफ पानी मिलेगा। इंस्टीट्यूट सीनेट में लंबित स्टूडेंट एंटरप्रिन्योरशिप पॉलिसी को पास कराने की बात भी कही। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ओपीडी की अधिक व्यवस्था करने, कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर शुरू कराने का दावा किया।

उत्कर्ष ने लेक्चर हॉल कॉम्पलेक्स में पीने योग्य साफ पानी मुहैया कराने, कैंटीन के बिलिंग प्रॉसेस को सेंट्रलाइज्ड करने, विजिटर हॉस्टल के रूम बुकिंग की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कराने जैसे मुद्दे उठाए हैं। सीनेटर पद के उम्मीदवार शशि शेखर ने हेल्थ सेंटर की सुविधाओं और छात्रों के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराने का दावा किया है।

कानपुर आईआईटी
खेल सुविधाएं बढ़ाने का दावा
जनरल सेकरेट्री गेम्स एंड स्पोर्ट्स पद के प्रत्याशी जसप्रीत सिंह ने खेल उपकरणों के ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लाने, जिमखाना और हॉल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में सामंजस्य स्थापित करने, खिलाड़ियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण प्रणाली शुरू कराने जैसे दावे किए हैं। बता दें कि 20 जनवरी को आईआईटी स्टूडेंट जिमखाना का चुनाव होना है। 20 की रात को ही इसका परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

ये भी हैं चुनावी मुद्दे
- संस्थान में पढ़ाई सहित अन्य प्रेशर के चलते छात्र मानसिक तौर पर काफी परेशान हो रहे हैं। इसके लिए 24 घंटे की सिंगल काउंसलिंग व्यवस्था शुरू हो।
- एनिमल वेलफेयर सेल का गठन होना।
- पीजी प्लेसमेंट सेल का गठन।
- ट्रेनिंग एंड हैकॉथॉन का आयोजन।
- फ्री-लांसिंग प्रोजेक्ट एंड को-फाउंडिंग सेल का गठन।
- प्लेसमेंट की व्यवस्था को और अधिक सुधारा जाए, ताकि जिन छात्रों का प्लेसमेंट नहीं होता है, उनका भी चयन हो सके।
विज्ञापन

कानपुर आईआईटी
चुनाव अधिकारी ने किए सवाल-जवाब
जिमखाना चुनाव के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नावन्या शर्मा, आयुषी बंसल सहित कई उम्मीदवारों के लिए बुधवार को दूसरे चरण में दक्षता भाषण का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्याशियों ने पहले अपने चुनावी एजेंडा फेसबुक लाइव के जरिए लोगों के समक्ष रखा, इसके बाद चुनाव अधिकारी और ज्यूरी टीम ने उनसे कई सवाल-जवाब भी किए। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा।

डोर-टू डोर कैंपेन के साथ सोशल मीडिया वॉर
प्रत्याशियों और उनके समर्थक वोट मांगने के लिए डोर टू डोर कैंपन कर रहे हैं। सभी हॉस्टल में जाकर प्रत्याशी और उनके समर्थक छात्रों से मिलकर अपनी बात रखते हैं और उनसे वोट की अपील करते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी सभी अपने-अपने घोषणा पत्र को जारी कर वोटिंग की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें