कानपुर। बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। इनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। भाजपा ने राना समरेंद्र सिंह को कमल और कांग्रेस ने प्रदीप द्विवेदी को हाथ का पंजा चुनाव चिह्न दिया है।
समाजवादी पार्टी ने किसी प्रत्याशी को अपना चुनाव चिह्न नहीं दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गदा चुनाव चिह्न आवंटित हुआ। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सरोज देवी को अनार, प्रदीप कुमार दिवाकर को तलवार, सीमा को छत का पंखा और हर्ष कुमार द्विवेदी को शंख चुनाव चिह्न मिला।