केंद्रीय चुनाव आयोग को शंका है कि चुनाव में वोटरों को प्रलोभन देने के लिए बंटने वाले धन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में ट्रेनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। चुनाव के वक्त सड़कों पर चेकिंग ज्यादा होती है। इसलिए ऐसा करने वाले लोग ट्रेनों का इस्तेमाल करेंगे।
आयोग को ऐसा इंटेलीजेंस इनपुट भी मिला है। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने आरपीएफ को निर्देश दिया है कि वह ट्रेनों पर लगातार निगरानी बनाए रखें। इन निर्देशों पर अमल करते हुए हर प्रमुख स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पांच एएसआई स्तर के आरपीएफ जवान तैनात होंगे।